
Dipesh Juneja
(I.P.S)
अभियोजन निदेशालय
उत्तर प्रदेशचतुर्थ तल लक्ष्मी कॉमप्लेक्स, विभूती खंड, गोमती नगर
विभागाध्यक्ष का संदेश
मा० मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने, भयमुक्त और स्वच्छ प्रशासन स्थापित करने में उत्तर प्रदेश अभियोजन विभाग द्वारा विगत वर्षों में प्रभावी प्रयास किया गया, जिससे उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति योजना के अन्तर्गत महिलाओं व बच्चों के विरूद्ध घटित होने वाले अपराधों में भारी मात्रा में अपराधियों को मृत्युदण्ड, आजीवन कारावास एवं दस वर्ष तक के कारावास में सजा दिलाये जाने में उल्लेखनीय कामयाबी हासिल हुई है। शासन द्वारा पॉक्सो अधिनियम से सम्बन्धित अपराधों एवं महिलाओं से सम्बन्धित अन्य अपराधों के लिये 6 माह, एक वर्ष, 2 वर्ष एवं 5 वर्ष की कार्ययोजना चलायी जा रही है जिसमें उत्तर प्रदेश अभियोजन द्वारा विशेष प्रयास करके उल्लेखनीय प्रगति हासिल की गयी है और शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक सफलता प्राप्त की गयी है। शासन की मंशा के अनुरूप उक्त अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाये जाने के उद्देश्य से पॉक्सो एवं महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों के मामलों में प्रत्येक जनपद द्वारा नियमित रूप से पाक्षिक अनुश्रवण किया जा रहा है जिससे सजा के प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
आपराधिक न्याय प्रणाली के अन्तर्गत अभियोजन अधिकारियों की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विगत वर्षों की भाँति जिस प्रकार से अपराधियों को दण्ड दिलाये जाने में अभियोजन अधिकारियों द्वारा उल्लेखनीय प्रयास किया गया है उसके दृष्टिगत मुझे आशा व पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में भी उत्तर प्रदेश के अभियोजन अधिकारियों द्वारा उल्लेखनीय प्रयास करते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था स्थापित करने एवं अपराधियों को दण्ड दिलाये जाने में सतत प्रयास किया जायेगा। मैं अभियोजन विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों व उनके परिवारजन के उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।